झांसी: झांसी में 17 और 18 दिसंबर को जनपद स्तरीय सरस मेला का आयोजन गंगाधर राव कला मंच/मुक्ताकाशी मंच पर होगा
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 17 और 18 दिसंबर को झांसी के गंगाधर राव कला मंच/मुक़्ताकाशी मंच पर दो दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2025 आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि यह मेला ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को अवसर प्रदान करेगा।