झांसी: झाँसी पुलिस की बड़ी सफलता, 48 लाख के 203 खोए मोबाइल बरामद, मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 झाँसी पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्वेलंस टीम की मदद से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जनपद झाँसी में 203 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।