झांसी: जल निगम रोड पर शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 बबीना में जल निगम रोड पर सोमवार दोपहर 1 बजे एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्सीडेंट देख घटनास्थल सड़क से निकल रहे राहगीरों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश वंशकार निवासी नगरा झांसी बताया। वह नशे की हालत में था।