झांसी: सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर झाँसी में अखिल कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने श्रद्धांजलि दी
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 सोमवार को अखिल कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने झाँसी के इलाहाबाद बैंक चौराहा पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर उनकी 75वीं पुण्यतिथि मनाई। महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महासभा ने राष्ट्र के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।