गाज़ियाबाद: टीला मोड़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
थाना टीला मोड़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। सलोनी अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध लूट व चोरी के 03 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है ।