कैराना: दारुल उलूम में जल चढ़ाने के ऐलान पर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा- भाईचारा खराब करने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब
Kairana, Shamli | Aug 10, 2026 हिन्दू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा दारुल उलूम देवबंद में जल चढ़ाने का ऐलान किया। इसी को लेकर सोमवार शाम करीब पांच बजे सपा युवजन सभा के शामली जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाईचारा खराब करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।