लाडपुरा: माँ-बेटे में जमीन विवाद में झगड़ा होने पर माँ ने आत्महत्या के इरादे से किया जहर का सेवन MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 जिले के सांगोद क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा मंगलवार रात्रि को माँ बेटे में जमीन विवाद में झगड़ा होने पर माँ ने आत्महत्या के इरादे से जहर का सेवन कर लिया।तबियत बिगड़ने पर उसे पहले सांगोद अस्पताल लेकर पँहुचे वहाँ से कोटा रेफर किया गया। मंजू बाई पत्नी हीरालाल का अपने बड़े बेटे से जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया।इस पर गुस्से में उसने कमरे में जाकर जहर का सेवन कर लिया।