लाडपुरा: कोटा नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही जवाहर नगर इलाके में छात्रों ने मनाया जश्न
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 कोटा NTA की ओर से मंगलवार को नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद जवाहर नगर इलाके में कोचिंग छात्रों ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां भी खिलाई। परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक दिव्यांश ने हासिल की। दिव्यांश ने बताया कि बीमारी होने के बावजूद भी उसने हार नहीं मानी और परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।