लाडपुरा: कोटा कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद दी प्रतिक्रिया, नुकसान का करेंगे आकलन
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम किस विधानसभा क्षेत्र में कमजोर रहे हैं इसका आकलन किया जाएगा। ताकि उस कमजोरी को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। संगठन में मजबूती के साथ जुड़कर आगे भी काम करेंगे।