लाडपुरा: कोटा लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद ओम बिरला ने जेडीबी कॉलेज पहुंच कर लिया प्रमाण पत्र
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने जेडीबी कॉलेज पहुंचकर जिला कलेक्टर से प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री, उर्जा मंत्री सहित समर्थक भी मौजूद रहे। बिरला ने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार भी जताया है।