लातेहार: खनिज संशोधन विधेयक पर लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक शनिवार दोपहर 2:00 बजे परिषद भवन में हुई
खनिज संशोधन विधेयक को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी लातेहार की बैठक परिषद भवन लातेहार में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे हुई । आयोजित बैठक में आगामी 27 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर व्यापक धारणा एवं प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार की गई।