लालगंज: राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुर से हरिहर मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के गूंजे नारे
हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर लालगंज क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रामपुर से प्रारंभ होकर हरिहर मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।