*बरियावा गौशाला में बदइंतजामी का भयावह मंजर, जमीन पर पड़े मिले गोवंश के शव; भूसे के लिए तरसते दिखे गोवंश*_
कौशाम्बी। नेवादा विकासखंड की ग्राम सभा बरियावा स्थित गौशाला में रविवार को बदइंतजामी का ऐसा नजारा सामने आया, जिसने गोवंश की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्रा गौसेवा के लिए गौशाला पहुंचे तो वहां की हालत देखकर हैरान रह गए। परिसर में जगह-जगह मृत गोवंश के शव पड़े मिले, जबकि कुछ गोवंश घायल अवस्था में तड़पते नजर आए। निरीक्षण के दौरान जमीन पर तीन गोवंश के शव पड़े मिले। एक मृत गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा नोचकर क्षत-विक्षत किए जाने की बात सामने आई। वहीं चरही में बेहद कम मात्रा में सूखा भूसा पड़ा था। पर्याप्त चारा नहीं होने के कारण गोवंश भूसे के पास मुंह लगाते नजर आए, लेकिन खाने के लिए पर्याप्त चारा नहीं था! वही गौशाला में बने टीन शेड और उनके खंभों की हालत भी बेहद खराब मिली। कई खंभे टूटे और टीन शेड बि
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 24, 2026