ऊंचाहार: जगतपुर के रामलीला मोड़ पर बेवा महिला के मकान पर कब्जे का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र रामलीला मोड़ पर एक महिला के मकान पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।रामावती दर्जी का कहना है कि, उनके पति की 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, आरोप है कि चार दिन पूर्व रायबरेली रोड निवासी एक व्यक्ति ने गालीगलौज करते हुए जबरन उसके मकान पर ताला बंद कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।