विदिशा नगर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे विदिशा में कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ी हुई ईंधन कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की ।