सदर: लखनऊ में बेजुबान पर बर्बरता! बंदर को जिंदा जलाकर मारने का आरोप
Sadar, Lucknow | Oct 19, 2026 हजरतगंज थाना क्षेत्र के संकल्प वाटिका के पास बंदर को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, संजय नामक व्यक्ति ने बंदर पाल रखा था। आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने बंदर का अपहरण कर लिया। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।