गोपालगंज: सुन्दरपट्टी TOP के पास गंडक नहर किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज :- गंडक नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी! नगर थाना क्षेत्र स्थित सुंदरपट्टी TOP के पास गंडक नहर के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नहर के किनारे फंसा हुआ मिला, जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी।