अरवल में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले शहादत दिवस समारोह आयोजित
अरवल मुख्यालय स्थित सदर प्रखंड परिसर के शहीद स्मारक पार्क में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने की। मंच का संचालन रामेश्वर चौधरी ने किया, जबकि कार्यक्रम के आयोजन में चंदन यादव, सुभाष यादव और मुनेश्वर पासवान सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थानीय गायक एवं मगध सम्राट सुदर्शन यादव व्यास ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान सामाजिक न्याय और समाज के प्रति योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहीद जगदेव प्रसाद, फातिमा शेख, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री, ललई सिंह यादव, पेरियार ई.वी. रामासामी और भगवान बुद्ध सहित सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में न्याय, नैतिकता, समानता और एकजुटता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। समारोह के माध्यम से उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। @हाइलाइट AKY live Arvind Arvind Arvind Yadav Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Sep 27, 2026