बक्सर: नाथ बाबा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान बालक की डूबने से हुई मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jul 22, 2024 गंगा में स्नान के दौरान सोमवार की शाम एक बालक पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना शहर के चरित्रवन स्थित नाथ बाबा घाट पर घटी. नाविकों व गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से ढूंढ निकाला. इसके बाद उसकी पहचान करने की कोशिश की गई. लेकिन आखिर तक बालक की पहचान नहीं हो सकी. उसकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने UD केस दर्ज किया है.