बीकानेर: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने पीबीएम मोर्चरी के आगे धरना दिया, शव लेने से किया इनकार
बीकानेर जिले में मारपीट में घायल युवक हनुमानाराम की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बस में कंडक्टर, ड्राइवर व अन्य लोगों ने हनुमानाराम के साथ मारपीट की और उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर