देवबंद: देवबंद बिजली विभाग में विजिलेंस ने छापा मारा, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीओ और संविदाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
देवबंद में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (विजिलेंस) ने बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ और एक संविदाकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आटा चक्की के बिजली कनेक्शन और सर्वे रिपोर्ट सही कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है।