मधुबन: मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह ने गांव में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान लोगों से लिया विकास का फीडबैक
सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा ने जोर लगा दिया है। इसकी कड़ी में मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह ने रविवार को दुलमा, बारापाकड़,जितौरा आदि गांवो का भ्रमण किया। उन्होंने कई जगहों पर बैठक कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।