बहराइच: जौहरा मोड़ के पास से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि मल्हीपुर मार्ग पर जौहरा मोड़ के पास से थाना दरगाह पुलिस ने एक अभियुक्त मोनिस पुत्र इस्तिखार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद बारामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।