बहराइच: सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर पावर परिवर्तक बदलने को लेकर बुधवार को सुबह 7 से रात 11 तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि 24 अप्रैल यानी बुधवार को सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर पावर परिवर्तक बदलने के कारण विद्युत सप्लाई सुबह 7 से रात्रि 11 तक बाधित रहेगी उन्होंने बताया कि इस दौरान पंचवटी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य मंगलवार को होना प्रस्तावित था जिसे बुधवार को किया जायेगा