बहराइच: बहराइच सदर तहसील सहित जनपद में अग्निकांड से प्रभावित 51 लोगों के खातों में भेजी गई 6.67 लाख की धनराशि डीएम ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में अग्निकांड पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने मंगलवार बताया कि तहसील सदर सहित जनपद के विभिन्न इलाकों में अग्निकांड प्रभावित 51 लोगों के खातों में 6 लाख 67 हज़ार रुपयों की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान मद में प्रदान की गई है।