बहराइच: नगरौर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने मैक्स वाहन में मारी टक्कर, छात्र की मौत
जिले के सेंट नॉरबर्ट स्कूल के छात्रों को मंगलवार दोपहर में मैक्स वाहन ले जा रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर नगरौर के पास मैक्स वाहन में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे छात्र की मौत हो गई। जबकि अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर घर चले गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।