बहराइच: नानपारा बाईपास के पास वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत,पुलिस जाच में जुटी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में नानपारा बाईपास के पास तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुड़ गई है।