बेनीपट्टी: खिरहर थाना के सोनई पंचायत के एक गांव से शादी करने की नियत से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, केस दर्ज
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना के सोनई पंचायत के एक गांव से शादी करने की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने खिरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है। जल्द लड़की बरामद हो जायेगी।