बेनीपट्टी: बसैठ चानपुरा में राज्यपाल के संभावित आगमन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ चानपुरा गांव में 9 फरवरी से आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य महोत्सव सह मेगा एग्रो एक्सपो कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के संभावित आगमन की तैयारी का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से डीएम अरविंद कुमार वर्मा व एसपी सुशील कुमार ने बुधवार को जायजा लिया और अधिकारियों व आयोजक को कई अहम दिशा निर्देश भी दिए।