बेनीपट्टी: हिसार बोरहर CPP कॉलेज के निकट खिरहर पुलिस ने 150 बोतल शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने उमगांव बेनीपट्टी मुख्य् सड़क में हिसार बोरहर CPP कॉलेज के निकट वाहन चेकिंग के दौरान 150 बोतल शराब बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज रहिका थाना के रहिका गांव निवासी राम बाबू साह व मुकेश कुमार पंडित बताये गये है। दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।