लखनपुर: लोकमार्ग बाधित कर वाहन खड़ा करने पर बाइक सवार युवक की टकराकर मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर NH 130 स्थित रजपुरीकला के पास असुरक्षित तरीके से लोकमार्ग बाधित कर वाहन खड़ा करने पर मोटरसाइकिल सवार दो अलग अलग घटनाओं में बाइक सवारों की मौत के मामले में आरोपी चालक राम प्रताप यादव पिता राजकुमार यादव 22 वर्ष जिला बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र पुलिस द्वारा किया जाएगा।