मनोहरथाना: बुखारिया के जंगल में ड्यूटी पर तैनात वन मित्र पर जंगली जानवर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
वन विभाग के वन मित्र तेजमल बुखारिया जंगल क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। तेजमल लोधा ने हिम्मत दिखाते हुए संघर्ष किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने और कड़े प्रतिरोध के बाद जानवर वापस घने जंगल की ओर भाग निकला। घायल का मनोहर थाना सीएससी में इलाज कराया गया। फिलहाल जानवर की तलाश जारी।