भारतीय किसान संघ जिला एवं तहसील इकाई की दयोदय गौशाला एवं हथकरघा केंद्र आमानाला में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बुधवार को पांच बजे बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीराम सिंधिया ने जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें डा प्रिया धुर्वे जिला महिला प्रमुख, प्रदीप तिवारी जिला कोषाध्यक्ष सहित नियुक्ति की गई है।