मेहदावल: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को मेहदावल पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोहे की पाइप भी बरामद
संतकबीरनगर। जनपद की थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के प