संदेश: डीहरी गांव में दबंगों ने जबरन घर में घुसकर दो महिलाओं से की मारपीट, एक की स्थिति गंभीर
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहरी गांव में उसे वक्त अफरा तफरी मच गया जब दबंगों ने अचानक घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दी गई। इस मारपीट की घटना में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं जिसमें एक महिला अधमरा हो गई है जिनका इलाज अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है।