संदेश: तीर्थकॉल में आशा कार्यकर्ता को गोली मारने के मामले में जख्मी महिला के समधी गिरफ्तार, दो नामजद समेत चार पर केस दर्ज
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थकॉल गांव में सोमवार सुबह टहलने के दौरान गोली मारी गई आशा कार्यकर्ता मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी महिला के समधि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस मामले में पीड़िता के पति श्री भगवान शाह के लिखित बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।