संदेश: प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- बच्चों की चिंता क्या होती है, ये लालू जी से सीखे, उनका बेटा फेल
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने भोजपुर के उदवंतनगर और संदेश प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उनकी पहली सभा उदवंतनगर के उज्जैन टोला मैदान में और दूसरी संदेश के बचरी गांव में ।