संदेश: जयनगर गांव में आहर में डूबने से भैंस नहलाने गए छात्र की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जयनगर गांव में शनिवार की सुबह आहर में डूबने से भैंस नहलाने गए छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगो के बीच अफरा-तफरी का असलम रहा।जानकारी के अनुसार मृत छात्र उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी पिंटू कुमार का 16 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार है एवं इंटर का छात्र था।