संदेश: संदेश बाजार पर सड़क किनारे लगे कीचड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत संदेश बाजार के समीप कीचड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों जख्मी युवकों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी युवक ने बताया कि बारिश होने के कारण सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है।