सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस ने 9.58 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सरदारशहर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने 9.58 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि रामसीसर भेड़वालिया निवासी पवन गोस्वामी के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया।