बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का पुरुषोत्तमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। नेता बेहद उत्साहित दिखे।