मोतिहारी: जिले की पहाड़पुर व अरेराज पुलिस ने देसी और विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
जिले की पहाड़पुर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या गस्ती के दौरान छापेमारी कर 10.80 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भाग निकला। जिसमें पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी है। वहीं अरेराज पुलिस ने एक घर से छापेमारी कर 137 लीटर देसी शराब व 360 ग्राम ऑफिसर चॉइस,एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।