मोतिहारी: ललन कुमार सहनी को बिहार राज्य मछुआ आयोग का बनाया गया अध्यक्ष, भाजपा ने किया अभिनंदन
ललन कुमार सहनी को बिहार राज्य मछुआ आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन शहर के एक निजी रिसोर्ट मे किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह,विधायक, मीना मिश्र सहित भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे जहां उनका अभिनंदन किया गया। जानकारी सोमवार को 2 बजे दी गई।