अमानगंज: अमानगंज में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले मदिरा दुकानें रहेंगी बंद: तहसीलदार
अमानगंज तहसीलदार आशुतोष मिश्रा ने बुधवार रात 9:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों के उप निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत आगामी 9 दिसम्बर को गुनौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हिनौती अमानगंज में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।