कैराना: कैराना पुलिस ने मुकंदपुर खेड़ी गांव में युवक को गोली मारने के मामले में एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 31, 2025 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकंदपुर खेड़ी निवासी अफसर को गत 19 जुलाई की रात्रि में घर में घुसकर गोली मारी गई थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में वांछित चल रहे वादिल निवासी गांव मुकंदपुर खेड़ी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।