भोरे: खरपकवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 13.02 लीटर देसी शराब बरामद की, तस्कर फरार, प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी अंतर्गत खरपकवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पुराने बंगले में छापेमारी कर भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश निर्मित देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस वाहन को देखकर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी की खरपकवा गांव निवासी अमरेंद्र भगत शराब की बिक्री कर रहा है।