सांगोद: कनवास पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा, बपावर कलां पुलिस ने कार मालिक को दबोचा
Sangod, Kota | May 28, 2026 सांगोद के बपावर कलां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार के वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने गुरुवार को सांय 4बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 7 फरवरी 2026 को कनवास थाना पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी सुरजीत सिंह को 14 किलो 586 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाउडर और एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया था।