नरवल: महाराजपुर के नौगांव गौतम गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र हुए नक्सलियों के हमले में शहीद
छत्तीसगढ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों की गाड़ी को अपना निशाना बना डाला। इस हमले में महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। उनके शहीद होने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं गांव में शहीद शैलेंद्र की मौत की खबर पर हर घर में सन्नाटा छा गया है।