नरवल: नौगवां गौतम गांव में शहीद के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव के सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र के परिजनों से मिलने सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अगुवाई कर रहे विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा शहीद ने कानपुर का ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है। परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस दौरान उनके साथ कई सपा नेता मौजूद रहे।