कुंडम: कुण्डम पुलिस की कार्रवाई: ग्राम पडरिया में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, सट्टा पट्टी व नगदी बरामद
थाना कुण्डम पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पडरिया में अवैध रूप से सट्टा खिला रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना कुण्डम में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपनी टीम और सैनिक राजू रजक के साथ क्षेत्र में अपराध पतासाजी और भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पडरिया चौराहे के पास एक व्यक्ति अंकों पर हार-जीत का